Ank Jyotish Numerology Predictions 25 May 2023, 25 मई 2023 का अंकफल: आज 25 मई 2023 है। 25 का संयुक्त अंक लाभ,व्यवसाय, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह एकल अंक 07 के जैसा कार्य करेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 25-05-2023का भाग्यांक 01 रहेगा, जिसका स्वामी सूर्य है। मंगल, सूर्य, गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 06,08 तथा 05 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Horoscope Today, 25 May 2023
1. जन्मांक01--शुभ अंक-03 व 02
नौकरी व व्यवसाय- नौकरी व व्यवसाय में स्थिति पहले से बहुत बेहतर होगी। भाग्यांक 01 आपको नौकरी में प्रोमोशन दे सकता है। व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य-स्किन सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।
2. जन्मांक02-शुभ अंक-01 व 09
नौकरी व व्यवसाय- नौकरी में प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
3. जन्मांक03- शुभ अंक-01 व 02
नौकरी व व्यवसाय-इस अंक के स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी सूर्य नौकरी में प्रोमोशन दे सकते हैं। व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
4. जन्मांक04-शुभ अंक-05 व 07
नौकरी व व्यवसाय- भाग्यांक 01 आईटी
व मीडिया फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 06 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
5. जन्मांक05-शुभ अंक-04 व 07
नौकरी व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
6. जन्मांक06-शुभ अंक-04 व 08
नौकरी व व्यवसाय-आज नौकरी में कार्यों की अधिकता व व्यवसाय में सफलता का दिन है। नौकरी में भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-लीवर के मरीज सावधानी बरतें।
7. जन्मांक07-शुभ अंक-04 व 06
नौकरी व व्यवसाय-व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। नौकरी मे पद परिवर्तन संभावित है। केतु व मंगल अनुकूल फल देंगे।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।
8. जन्मांक08-शुभ अंक-04 व 05
नौकरी व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। अंक स्वामी शनि, मित्र शुक्र व भाग्यस्वामी सूर्य बहुत जल्द नौकरी में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।
9. जन्मांक02-शुभ अंक-01व 02
नौकरी व व्यवसाय- नौकरी में गुरु व मंगल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। नौकरी में नामांक 02 व 03 के उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहने की संभावना है। उड़द का दान करें।
