Aaj Grahan Hai Kya 12 April 2025: आज चैत्र पूर्णिमा (Chaitra Purnima) है और इस दिन हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti 2025) मनाई जाती है। चूंकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है इसलिए कई लोग आज ग्रहण लगने को लेकर दुविधा में हैं। सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि ये जरूर नहीं कि हर पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगे। ग्रहण कुछ विशेष परिस्थितियों में ही लगता है। लेकिन हनुमान जयंती 2025 पर कोई ग्रहण लग रहा है। चलिए इस बारे में जानते हैं।
Aaj Grahan Hai Kya 12 April 2025
12 अप्रैल 2025 को ग्रहण है या नहीं (Aaj Grahan Lag Raha Hai Kya)
सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि 12 अप्रैल को पूर्णिमा और हनुमान जयंती के दिन कोई भी ग्रहण नहीं लग रहा है। इस दिन न तो चंद्र ग्रहण है और न ही सूर्य ग्रहण। बल्कि इस साल का कोई भी ग्रहण भारत में नहीं देखा जाएगा।
ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए (Grahan Mein Kya Nahi Karna Chahiye)
ग्रहण के समय भोजन नहीं करना चाहिए और ना ही सोना चाहिए। इस दौरान शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए। खाने की चीजों में पहले से ही तुलसी के पत्ते डालकर रख देने चाहिए। ग्रहण काल में पूजा-पाठ भी नहीं करनी चाहिए। हालांकि मन ही मन भगवान की भक्ति कर सकते हैं। इसके अलावा मंदिर की प्रतिमाओं को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए।
