आज भाई दूज है क्या? आज भाई दूज है या नहीं, जानें भाई दूज की सही तारीख

Bhai Dooj Kab Hai: हर साल दीपावली के दो दिन बाद यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इस साल भाई दूज कब है, इसकी डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन है। कई सारे लोग तो आज ही भाई दूज मना रहे हैं। तो आइये बताते हैं कि क्या आज भाई दूज है?

Bhai Dooj Kab Hai: भाई दूज को भैया दूज, भातृ द्वितीया, भाऊ बीज, या भाई टीका भी कहा जाता है। यह त्योहार भाई और बहन के प्रेम और रक्षा के वचन का प्रतीक है। हर साल दीपावली के दो दिन बाद यानी कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है। भाई दूज के दिन बहन अपने भाई को टीका (तिलक) लगाकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है, और भाई बहन को स्नेह, उपहार और सुरक्षा का वचन देता है। इस साल भाई दूज किस दिन है, ये आपको यहां से पता चलेगा।

भाई दूज कब है 2025 में

bhai dooj 2025 date (pic credit: canva)

भाई दूज कब है 2025 में?

इस साल द्वितीया तिथि की शुरुआत 22 अक्टूबर 2025, को रात 08 बजकर 16 मिनट पर होगी। इसके साथ ही इसका समापन 23 अक्टूबर 2025, को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, भाई दूज 2025 में 23 अक्टूबर 2025, दिन बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा।

End of Feed