3 June 2025 Panchang: ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी पर ये रहेंगे शुभ मुहूर्त, जानिए राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त समय

3 June 2025 Panchang (आज का पंचांग 3 जून 2025): आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष अष्टमी, दिवस मंगलवार है। ज्येष्ठ मंगलवार व्रत का अभिजीत-11:52am से 12:47 pm तक रहेगा। जानिए आज का पूरा पंचांग।

3 June 2025 Panchang (आज का पंचांग 3 जून 2025): आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष अष्टमी, दिवस मंगलवार है। ज्येष्ठ मंगलवार व्रत रहे। हनुमान जी की पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। बजरंगबली की उपासना करें। किसी हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनके विग्रह की 03 परिक्रमा करें, वहां पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें। फलाहार व्रत रहें। भंडारा करवाएं उससे पापों का शमन होता है। जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है ।मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़,चारा ,पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। घर के मन्दिर में चतुर्दिक दीपक जलाएं व सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें। भगवान नाम का संकीर्तन करें। बड़े भाई व पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य उपासना भी करें। ब्रम्हमुहूर्त में हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।

आज  का पंचांग  3  जून 2025

आज का पंचांग 3 जून 2025

End of Feed