29 January 2025 Panchang: मौनी अमावस्या पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, पंचांग से जानिए सटीक जानकारी

29 January 2025 Panchang: पंचांग अनुसार 29 जनवरी को माघ अमावस्या है जिसे मौनी अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन सिद्धि योग भी रहेगा। जिस वजह से इस पर्व का महत्व कई गुना बढ़ गया है। चलिए जानते हैं मौनी अमावस्या के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग।

29 January 2025 Panchang: 29 तारीख कोकुम्भ महोत्सव के परम पवित्र माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि, दिन बुधवार है। मौनी अमावस्या का पावन स्नान है। इस मौके पर संगम में या किसी पवित्र नदी में स्नान का आध्यात्मिक लाभ लें। सूर्य उपासना करें। सूर्य मकर राशि व चन्द्रमा भी मकर राशि में ही हैं। खूब दान पुण्य करें। इस दिन का स्नान भगवान शिव जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी होता है। भगवान विष्णु और शिव जी की उपासना करें। शिव पुराण का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों, तिल व कंबल का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। इससे आपके सभी मनोरथ पूर्ण होंगे। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। माता, पिता, वृद्ध , गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें। मौनी अमावस्या को मौन रहकर स्नान करते हैं। चलिए जानते हैं आज का पूरा पंचांग।

मौनी अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त (Mauni Amavasya 2025 Shubh Muhurat)

  • लाभ - उन्नति - 07:20 AM से 08:44 AM
  • अमृत - सर्वोत्तम - 08:44 AM से 10:07 AM
  • शुभ - उत्तम - 11:30 AM से 12:53 PM
  • चर - सामान्य - 03:39 PM से 05:02 PM
  • लाभ - उन्नति - 05:02 PM से 06:25 PM

29 जनवरी 2025 पंचांग (29 January 2025 Panchang)

संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081

End of Feed