Aaj Ka Panchang, 23 April 2024: जानें हनुमान जयंती पूजा मुहूर्त, राहुकाल समय, अभिजीत मुहूर्त और आज का पूरा पंचांग

23 April 2024 Panchang, Hanuman Jayanti 2024 Date And Time: 23 अप्रैल को चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। जानिए इस साल हनुमान जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

23 April 2024 Panchang In Hindi: पंचांग अनुसार 23 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी। नक्षत्र चित्रा और योग वज्र रहेगा। सूर्य मेष राशि में तो चंद्र देव सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक कन्या राशि में और इसके बाद तुला राशि में गोचर शुरू कर देंगे। इस दिन हनुमान जयंती के अलावा चित्रा पूर्णनामी और चैत्र पूर्णिमा पर्व भी मनाया जाएगा। यहां जानिए 23 अप्रैल का पूरा पंचांग हनुमान जयंती के शुभ मुहूर्त समेत।

Hanuman Jayanti 2024 Puja Muhurat (हनुमान जयंती पूजा मुहूर्त 2024)

हनुमान जयंती पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल 2024 की सुबह 03:25 बजे से 24 अप्रैल की सुबह 05:18 बजे तक रहेगी। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था। इसलिए हनुमान जयन्ती के दिन प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाता है।

End of Feed