22 अक्टूबर 2025 पंचांग: गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पूजा का शुभ मुहूर्त, कितने बजे करें गोवर्धन पूजा

22 October Ka Panchang: आज 22 अक्टूबर 2025, बुधवार का दिन है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के पर्व का विशेष दिन है। इस दिन आपको गोवर्धन पूजा किस समय पर करनी चाहिए। इसके लिए आप आज के शुभ काल को देख सकते हैं। शुभ काल में किया गया कार्य अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं कि आज का शुभ और अशुभ काल क्या है।

22 October Ka Panchang: आज की तिथि प्रतिपदा है, जो शाम 8:16 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी। नक्षत्र स्वाती पूरे दिन प्रभावी रहेगा, जो रात 1:52 बजे (23 अक्टूबर) तक रहेगा, फिर विशाखा नक्षत्र शुरू होगा। स्वाती नक्षत्र के चारों पद आज के दिन को प्रभावित करेंगे। दूसरा पद दोपहर 12:24 बजे तक, तीसरा पद शाम 7:07 बजे तक, और चौथा पद रात 1:52 बजे तक रहेगी।

22 अक्टूबर 2025 गोवर्धन पूजा का पंचांग

22 अक्टूबर 2025 गोवर्धन पूजा का पंचांग

योग में प्रीति योग रात 4:06 बजे (23 अक्टूबर) तक रहेगा, इसके बाद आयुष्मान योग शुरू होगा। करण में किंस्तुघ्न सुबह 7:04 बजे तक रहेगा, फिर बव करण शाम 8:16 बजे तक, और इसके बाद बालव करण दिन की समाप्ति तक रहेगा। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो तुला राशि में मंगल, बुध, सूर्य और चंद्रमा विराजमान हैं। कर्क राशि में देव गुरु बृहस्पति और सिंह में केतु विराजित हैं। शुक्र कन्या राशि में हैं। मायावी राहु कुंभ और शनि मीन में विराजमान हैं।

End of Feed