22 January 2025 Ko Kya Hai: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापना को आज एक साल पूरे हो गए हैं। लेकिन आपको बता दें कि 22 जनवरी 2025 को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की पहली सालगिरह का उत्सव नहीं मनाा जाता है क्योंकि ये उत्सव पहले ही 11 जनवरी को मनाया जा चुका है। दरअसल रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की सालगिरह भारतीय काल गणना के अनुसार मनाई जाएगी।
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Anniversary Date In 2025
पंचांग अनुसार पिछले साल 22 जनवरी 2024 को जिस दिन अयोध्या मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी उस दिन पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि थी और इस साल ये तिथि 11 जनवरी 2025 को पड़ थी। हिंदू पंचांग अनुसार इस तरह से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक साल 11 जनवरी को ही पूरा हो गया है। यही वजह है कि हिंदू तिथि अनुसार 2025 में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई गई थी। इस दिन को "प्रतिष्ठा द्वादशी" के नाम से जाना गया था।
प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अयोध्या राम मंदिर में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। इस दौरान अयोध्या में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए थे।
