20 May 2023 Rashifal In Hindi: शनि देव अपनी प्रिय राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जानें आज का राशिफल यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated May 20, 2023, 06:28 AM IST

20 May 2023 Rashifal In Hindi: शनिवार का दिन तुला, मकर और कुंभ वालों के लिए शानदार रहेगा। इन राशियों के जातक हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल यहां।

20 May 2023 Rashifal In Hindi: आज कार्तिक नक्षत्र का चतुर्थ चरण है व चन्द्रमा वृष राशि (Virsh Rashi) में गोचर करेंगे। शनि कुम्भ राशि (Kumbh Rashi) में है। आज सूर्य व चन्द्रमा एकसाथ वृष राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व मकर राशि (Makar Rashi) के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व मिथुन राशि (Mithun Rashi) के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि (Meen Rashi) के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

20 may 2023 lucky zodiac

20 May 2023 Horoscope: आज का राशिफल

20 May 2023 Rashifal In Hindi

मेष राशिफल 20 मई 2023 (Aries Horoscope 20 May 2023)

शनि का एकादश व सूर्य का इस राशि से द्वितीय प्रभाव व्यवसाय में लाभ देंगे । चन्द्रमा स्वास्थ्य प्रभावित करेगा। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर व गेंहू का दान करें। गाय को गुड़ खिलाइए।

End of Feed