2 August Surya Grahan: आज सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा? कितनी देर रहेगा अंधेरा? जानें, साल के दूसरे सूर्य ग्रहण का सही समय

2 August, Surya Grahan 2025: पिछले कुछ समय से 2 अगस्त के सूर्य ग्रहण की खूब चर्चा है। कहा जा रहा है कि 2 अगस्त को सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। अब आज 2 अगस्त ही है, तो यहां से जानें कि सूर्य ग्रहण कब लगेगा और क्या ये ग्रहण भारत में भी अंधेरा कर देगा?

2 August, Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो तब घटित होती है जब चंद्रमा किसी कारण पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पूरी तरह से या आंशिक रूप से नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में पृथ्वी के कुछ हिस्सों में दिन के समय कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाता है। भारत की धार्मिक और पारंपरिक विश्वास हैं, इसे अशुभ माना जाता है। सूर्य ग्रहण के समय भोजन, पानी आदि ग्रहण नहीं करते। गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण खत्म होते ही स्नान किया जाता है। इस दौरान मंदिर के दरवाजे भी बंद कर दिए जाते हैं। अब चूंकि लोग सर्च कर रहे हैं कि 2 अगस्त को सूर्य ग्रहण कितने बजे से है तो यहां से देखें सूर्य ग्रहण का सही समय-

2 अगस्त सूर्य ग्रहण 2025 भारतीय समयानुसार (photo source: canva)

क्या 2 अगस्त 2025 को सूर्य ग्रहण लग रहा है? (Kya Aaj Surya Grahan Hai 2025)

बता दें आज यानी 2 अगस्त 2025 को कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। इस दिन न तो सूर्य ग्रहण लगेगा और न ही चंद्र ग्रहण। असल में 2 अगस्त 2027 को सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ये ग्रहण 6 मिनट के लिए धरती के कुछ हिस्सों को पूरा तरह अंधेरे से ढक देगा और सूरज छिप जाएगा ।

End of Feed