Chandra Grahan 2024: 15 दिसंबर को चंद्र ग्रहण है या नहीं? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

15 December 2024 Ko Kya Hai Chandra Grahan, Surya Grahan Or Full Moon Night: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है तो वहीं सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन। 15 दिसंबर को पूर्णिमा है तो क्या इस दिन भी चंद्र ग्रहण लग रहा है? चलिए जानते हैं 15 दिसंबर को क्या है।

15 December 2024 Chandra Grahan Hai Kya: 15 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है। इस दिन आप पूर्ण चांद का दीदार करेंगे। लेकिन इस दिन न तो चंद्र ग्रहण लग रहा है और न ही सूर्य ग्रहण। बता दें साल में कुल 12 पूर्णिमा होती है लेकिन हर पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगे ऐसा जरूरी नहीं है। एक साल में 2 से 3 चंद्र ग्रहण होते हैं और 2024 में दो चंद्र ग्रहण थे। जो पहले ही लग चुके हैं। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगा था और तो वहीं दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगा था। चलिए आपको बताते हैं 15 दिसंबर की पूर्ण चंद्र रात्रि क्यों खास है।

15 दिसंबर को क्या है? (15 December Ko Kya Hai)

15 दिसंबर की पूर्ण चंद्र रात्रि मार्गशीर्ष पूर्णिमा कहलाएगी। इस पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन कई श्रद्धालु व्रत रख भगवान विष्णु की अराधना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन स्नान-दान आदि कार्य करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रत रखने वाले लोग रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलते हैं। इस साल की मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर साध्य और सिद्ध योग का निर्माण भी हो रहा है। जिस वजह से इस पूर्णिमा का महत्व कई गुना बढ़ गया है।

End of Feed