Warning! Your Shift Time Over: कंपनी ने कहा आपकी शिफ्ट ओवर हो गई है, घर जाइये

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 16, 2023, 11:00 AM IST

Warning! Your Shift Time Over: क्या आपने कभी ऐसी कंपनी देखी है जो इस बात के लिए चेतावनी जारी करती है कि आप (कर्मचारी) समय पर घर जाएं और एक निश्चित समय के बाद डेस्कटॉप को लॉक कर दें?

Warning! Your Shift Time Over: इंदौर की एक कंपनी ने वर्क लाइफ बैलेंस का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। यह कर्मचारियों की शिफ्ट खत्म होने के बाद डेस्कटॉप स्क्रीन पर चेतावनी जारी करना शुरू कर देता है। एक कर्मचारी द्वारा साझा की गई लिंक्डइन पोस्ट के आधार पर बता रहे हैं कि तन्वी खंडेलवाल ने एक पोस्ट साझा किया, जिसके बाद उसकी पोस्ट वायरल हो गई, जिसमें लिखा था, “आपकी शिफ्ट खत्म हो गई है। कृपया घर जाएं।

Please Go Home

कंपनी ने कहा आपकी शिफ्ट ओवर हो गई है, घर जाइये (Image Source: Linkedin)

यह तो हम सभी जानते हैं कि हर कोई अच्छा कार्य-जीवन संतुलन बनाए रखने के लिए रोजाना संघर्ष करता है और कंपनी भी यह सुनिश्चित करती है कि उसके कर्मचारी ऐसा ही करें। पोस्ट को मानव संसाधन विशेषज्ञ एचआर तन्वी खंडेलवाल ने साझा किया था जो वर्तमान में सॉफ्टग्रिड कंप्यूटर्स में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा यह किसी तरह का प्रचार नहीं है, वास्तव में यह उनके कार्यालय की वास्तविकता है। उन्होंने एक पोस्ट साझा की जिसमें उसके सामने डेस्कटॉप स्क्रीन थी और उस पर लिखा हुआ था कि “Warning!!! Your Shift Time Is Over". "The office system will shut down in 10 minutes". "PLEASE GO HOME.”

End of Feed