UPSSSC Recruitment 2023: यूपी में अब जूनियर असिस्टेंट व क्लर्क के 5512 पदों पर बंपर भर्ती, upsssc.gov.in पर तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Sep 23, 2023, 12:29 PM IST

UPSSSC Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर असिस्टेंट सहित 5512 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 3 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

UPSSSC Junior Assistant Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: यूपी में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर 3 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

UPSSSC Recruitment 2023

UPSSSC Recruitment 2023

UP Junior Assistant Recruitment 2023: अब इतने पदों पर होगी भर्ती

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, राज्य के विभिन्न पदों पर हो रही भर्ती में इजाफा किया गया है। यह वृद्धि सरकार के विभागों से आए प्रस्तावों के आधार पर की गई है। अब राज्य में जूनियर असिस्टेंट / जूनियर क्लर्क / असिस्टेंट ग्रेड 3 के कुल 5512 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा।

End of Feed