UPSC CSE 2022: Union Public Service Commission, UPSC CSE 2022 interview round admit card के लिए जारी कर दिया गया है। यदि आप भी मेंस क्लियर कर चुके हैं, तो अब साक्षात्कार में जारी होने की बारी है। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को यूपीसीएस सीएसई व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होता है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए अपने सात अंकों के यूपीएससी रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
जारी हुए यूपीएससी सिविल सेवा साक्षात्कार के प्रवेश पत्र
UPSC CSE 2022 Admit Card: How to download
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक साइट पर जाएं - upsc.gov.in
- UPSC CSE notice पर क्लिक करें। अब UPSC CSE admit card link 2022 पर जाएं।
- यहां लॉगिन करें, रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से
- सबमिट करें, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
चरण 2 के लिए फरवरी में आएगा एडमिट कार्ड
यूपीएससी सीएसई साक्षात्कार 2022 30 जनवरी, 2023 से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार कई चरणों में किया जाएगा और ये चरण 1 की तिथियां हैं। यूपीएससी ने चरण 1 में 1026 उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया है। कुल 2529 उम्मीदवारों ने यूपीएससी मेन्स 2022 परीक्षा उत्तीर्ण की है शेष उम्मीदवारों का साक्षात्कार फरवरी 2023 में जारी किया जाएगा।
