UPSC CAPF Recruitment 2024: सेंट्रल पुलिस फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट की बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2024: सेंट्रल पुलिस फोर्स जैसे CISF, CRPF, BSF, BSF और ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 506 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाना होगा।

UPSC CAPF Assistant Commandant Recruitment 2024: सेंट्रल पुलिस फोर्स में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से Central Police Force जैसे CISF, CRPF, BSF, BSF और ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 506 पदों पर भर्तियां होंगी।

CAPF

CAPF में सरकारी नौकरी का मौका

यूपीएससी की तरफ से यह वैकेंसी जारी हुई है। इसमें आवेदन प्रक्रिया आज यानी 26 अप्रैल 2024 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 मई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपने फॉर्म में 15 मई से 21 मई 2024 तक करेक्शन कर सकते हैं। इस वैकेंसी में आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स यहां योग्यता, आयु और एप्लीकेशन फॉर्म भरने का तरीका देख सकते हैं।

End of Feed