UP Police Recruitment 2025: युवाओं को योगी सरकार का शानदार तोहफा! कांस्टेबल और एसआई के 26000 से ज्यादा पदों पर निकलने वाली है वैकेंसी

UP Police Constable, Jail Warden And SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल, जेल वार्डन, कंप्यूटर ऑपरेटर और सब इस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

UP Police Constable, Jail Warden And SI Recruitment 2025: यूपी पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police Recruitment) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही कांस्टेबल, जेल वार्डन, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने (UP Police Constable Recruitment) वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए यूपी पुलिस के 26,596 पदों की रिक्तियो पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन (UP Police SI Recruitment) कर सकेंगे। यहां आप यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डन, सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।

UP Police Constable, SI Recruitment 2025

UP Police Constable, SI Recruitment 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल, जेल वार्डन और सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली वैकेंसी

UP Police Constable, SI Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

बता दें यूपी पुलिस महानिदेशालय मुख्यालय ने सिपाही लेवल के विभिन्न पदों पर कुल 19,220 पदों पर भर्ती बोर्ड को अधिचायन भेजा है। जिसमें आरक्षी स्तर के पीएसी (9837 पद) , आरक्षी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल ( 1341 पद) , आरक्षी पीएसी महिला बंदायू/ गोरखपुर / लखनऊ महिला बटालियन ( 2282 पद), आरक्षी नागरिक पुलिस (3245 पद), आरक्षी पीएसी/ सशस्त्र पुलिस ( 2444 पद), आरक्षी घुड़सवार पुलिस (71 पद) सम्मिलित है।

End of Feed