UKPSC SI Recruitment 2024: सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन का मौका, psc.uk.gov.in पर तुरंत करें अप्लाई

UKPSC SI Recruitment 2024: यूकेपीएससी ने सब इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

UKPSC SI Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सब इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर 16 मार्च से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 22 मार्च निर्धारित की गई है।

UKPSC SI Recruitment 2024

UKPSC SI Recruitment 2024

UKPSC SI Application 2024: दोबारा आवेदन का मौका

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर के 222 पदों के लिए अभ्यर्थियों से 31 जनवरी से 20 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक/विंडो मात्र एक बार के लिए 16 मार्च से 22 मार्च तक दोबारा खोला जा रहा है। ध्यान रहे कि तय समय के बाद ऑनलाइन आवेदन में सुधार के लिए अतिरिक्त समय प्रदान नहीं किया जाएगा।

End of Feed