उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, यूकेपीएससी ने यूकेपीएससी जिला पुलिस परिणाम 2021 जारी कर दिया है। UKPSC District Police Result 2021 की घोषणा 9 फरवरी, 2023 को की गई। उत्तराखंड पुलिस विभाग के तहत कांस्टेबल संवर्ग की जिला पुलिस (पुरुष), पीएसी/आईआरबी पुरुष और फायरमैन (पुरुष/महिला) परीक्षा -2021 में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार अब इस Sarkari Results को चेक कर सकते हैं।
घोषित हुआ डिस्ट्रिक्ट पुलिस परीक्षा का परिणाम
इन परिणामों को यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर चेक किया जा सकता है। परिणाम शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए जारी किया गया है जो 18 दिसंबर, 2022 को आयोजित किया गया था। परीक्षा देने वाले पंजीकृत उम्मीदवार ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, रिजल्ट सेक्शन में जाएं। इसके बाद यूकेपीएससी डिस्ट्रिक्ट पुलिस रिजल्ट 2021 लिंक पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर की जांच कर सकेंगे।
3042 पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत, 28 दिसंबर, 2021 को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई थी जबकि 3 जनवरी, 2022 को समाप्त हुई। UKPSC District Police Result 2021 के जरिये कुल 3042 पद भरे जाएंगे।
आगे की प्रक्रिया
Uttarakhand Public Service Commission, UKPSC उन उम्मीदवारों के रिकॉर्ड का सत्यापन करेगा, जिन्होंने पीएसटी परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह प्रक्रिया 27 फरवरी, 2023 से शुरू होने वाली है।
