TN TRB Recruitment 2023: यहां टीचर के 2222 पदों पर नौकरी का शानदार मौका, लाखों में मिलेगी सैलरी, जानें डिटेल्स

TN TRB Recruitment 2023, TN TRB Graduate Teacher Recruitment 2023: तमिल नाडु टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रेजुएट टीचर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

TN TRB Recruitment 2023, TN TRB Graduate Teacher Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। तमिल नाडु टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN TRB) ने ग्रेजुएट टीचर पदों पर भर्ती (TN TRB BRTE Recruitment 2023) के लिए नोटिफिकेशन आज यानी 25 अक्टूबर को जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर 1 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है।

TN TRB Recruitment 2023

TN TRB Recruitment 2023

TN TRB Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में ग्रेजुएट टीचर/ ब्लॉक रिसोर्स टीचर एजुकेटर्स (BRTE) के कुल 2222 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 16 के तहत 36400 रुपए से 115700 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

End of Feed