SSC CHSL 2024: सीएचएसएल के लिए करें आवेदन, 3712 पदों पर वैकेंसी, जानें कब होगी परीक्षा

SSC CHSL 2024 Exam Date: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से SSC CHSL 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस साल परीक्षा के माध्यम से कुल 3712 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी हो गई है।

SSC CHSL 2024 Exam Date: केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सरकारी विभागों में नौकरी पाना चाहते हैं तो कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम यानी CHSL 2024 में शामिल हो सकते हैं। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से SSC CHSL 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस साल कुल 3712 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइ आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

SSC CHSL Exam

SSC CHSL 2024 के लिए आवेदन शुरू

एसएससी सीएचएसएल 2024 में आवेदन प्रक्रिया 8 अ्प्रैल 2024 को शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 मई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 मई 2024 है। इसमें आवेदन करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed