SSB GD Conatable Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSB GD Conatable Recruitment 2023) खबर है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने जीडी कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी (SSB GD Conatable Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत खेल कोटे के जरिए ग्रुप सी नॉन-गजटेड व नॉन मिनिस्ट्रीयल के 272 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
SSB GD Conatable Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: जीडी कांस्टेबल के पदों पर 10वीं पास करें आवेदन
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (SSB GD Conatable Vacancy 2023) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए बीते दिनों 21 अक्टूबर 2023 को लिंक एक्टिव कर दिया (SSB GD Conatable Vacancy) गया था। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 है। यहां आप एसएसबी जीडी कांस्टेबल की क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सेलेक्शन प्रोसेस व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।
SSB GD Conatable Recruitment 2023: जीडी कांस्टेबल क्वालिफिकेशन
सशस्त्र सीमा बल जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया होना चाहिए।SSB GD Conatable Vacancy 2023: आयु सीमा
एसएसबी जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।SSB GD Conatable Recruitment 2023 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया
- SSB की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSB Recruitment 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- डाउनलोड पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
