SLRC Assam Recruitment 2023: यहां 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर भर्ती, 10 नवंबर से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

SLRC Assam Recruitment 2023, SLRC Assam Grade III & IV Recruitment 2023: असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कमीशन ने ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के 12600 पदों पर भर्ती निकाली है। इस सरकारी नौकरी के लिए 8वीं, 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।

SLRC Assam Recruitment 2023, SLRC Assam Grade III & IV Recruitment 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कमीशन (ADRC) ने राज्य के तमाम सरकारी विभागों में ग्रेड 3 और ग्रेड 4 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in पर 10 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 नवंबर निर्धारित की गई है।

SLRC Assam Recruitment 2023

SLRC Assam Recruitment 2023

SLRC Assam Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के अलग अलग सरकारी विभागों में कुल 12600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें ग्रेड 3 के 7600 पद और ग्रेड 4 के 5000 पद शामिल हैं।

End of Feed