Sarkari Naukri, Govt Jobs 2023: रेलवे, बैंक और पुलिस समेत इन विभागों में नौकरी का मौका, घर बैठे तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Oct 2, 2023, 04:12 PM IST

Sarkari Naukri 2023, Latest Govt Jobs 2023: देशभर में 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। अगर आप भी रेलवे, पुलिस, बैंक और सेना में नौकरी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको इस हफ्ते की टॉप सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे।

Sarkari Naukri 2023, Latest Govt Jobs 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। केंद्र और राज्य सरकारो ने विभिन्न विभागों में नौकरी का नोटिफिकेशन (Sarkari Naukri Notification 2023) जारी किया है। इन नौकरियों के लिए 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी 2023 की तलाश में हैं तो यहां हम आपको रेलवे, पुलिस, सेना और बैंक समेत अन्य विभागो में निकली लेटेस्ट नौकरी (Latest Sarkari Naukri 2023) के बारे में बताएंगे।

Sarkari Naukri, Govt Jobs 2023

Sarkari Naukri, Govt Jobs 2023

Bihar Sarkari Naukri 2023: बिहार में नौकरी की बहार

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर (BPSSC SI Recruitment 2023) के 1275 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बिहार पुलिस भर्ती के लिए 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 700 रुपए शुल्क जमा करना होगा। वहीं, बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 10+2 इंटर लेवल एग्जाम (BSSC 10+2 Inter Level Exam 2023) के लिए आवेदन मांगे हैं। 12वीं पास अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए 11 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 11098 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

End of Feed