Sainik School Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। सैनिक स्कूल ने टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए 13 से 19 अप्रैल 2024 के रोजगार समाचार में नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolsociety.in पर 7 मई तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।
Sainik School Recruitment 2024
Sainik School Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सैनिक स्कूल में टीजीटी, क्वार्टर मास्टर, वार्ड बॉय, सामान्य कर्मचारी, एलडीसी, काउंसलर, नर्सिंग सिस्टर, म्यूजिक सिस्टर और ड्राइवर सहित टीचिंग और नॉन टीचिंग के कुल 43 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
Sainik School Bharti 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
टीजीटी, काउंसलर और म्यूजिक सिस्टर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। वहीं, अन्य पदों के लिए आयु 18 साल से 50 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for Sainik School Recruitment 2024
- सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolsociety.in पर जाएं।
- फिर 'Our School' टैब पर जाएं और क्षेत्रीय वेबसाइटों पर क्लिक करें।
- इसके बाद सैनिक स्कूल भर्ती 2024 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
Sainik School Jobs 2024: इस डेट तक करें अप्लाई
सैनिक स्कूल भर्ती के लिए अलग अलग क्षेत्रों में आवेदन की तारीख भी अलग तय की गई है। सैनिक स्कूल सतारा में आवेदन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल और नालन्दा में 23 अप्रैल निर्धारित की गई है। वहीं, बीजापुर में 7 मई और अमेठी में 4 मई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
