RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर होगी भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

RRB ALP Recruitment 2025: नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 9970 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

RRB ALP Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, अभी तक इसके लिए आवेदन शुरू नहीं हुए हैं। आवेदन विंडो खुलने के बाद योग्य अभ्यर्थी आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्ती आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

RRB ALP Recruitment 2025

RRB ALP Recruitment 2025

RRB ALP Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 9970 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 2 के तहत 19900 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

End of Feed