RCF Apprentice Recruitment 2024: रेलवे की इस वैकेंसी के लिए जल्द करें अप्लाई, बिना परीक्षा होगा चयन

Indian Railway Apprentice Recruitment 2024: रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला की तरफ से अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी में योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसमें किसी तरह की कोई परीक्षा नहीं होगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।

Indian Railway Apprentice Recruitment 2024: इंडियन रेलवे में अप्रेंटिस के खाली पदों पर नौकरी पाने का मौका है। रेलवे कोच फैक्ट्री कपूरथला (RCF Kapurthala) की ओर से अप्रेंटिस के पद पर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 550 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद होने वाली है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

Indian Railway jobs

इंडियन रेलवे में अप्रेंटिस की वैकेंसी

इंडियन रेलवे की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2024 से शुरू है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है। वहीं, इस वैकेंसी के लिए परीक्षा फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन नीचे दिए स्टेप्स से कर सकते हैं।

End of Feed