Rajasthan Pre DELED 2023 Exam Date: राजस्थान प्रीडीएलएड परीक्षा को लेकर (Rajasthan Pre DELED Exam Date) बिग अपडेट है। शिक्षा विभागीय परीक्षा, राजस्थान ने प्रीडीएलएड परीक्षा शेड्यूल के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक इस बार प्रीडीएलएड की सामान्य और संस्कृत कोर्सेज के लिए परीक्षा 28 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
Rajasthan Pre DELED Exam Date 2023: यहां देखें राजस्थान प्री-डीएलएड की एग्जाम डेट
बता दें परीक्षा सुबह एक पाली में आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्य में परीक्षा केंद्रों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए डीएलएड जनरल और डीएलएड संस्कृत यानी बीएसटीसी के लिए दाखिला किया जाएगा।
Rajasthan Pre DELED Exam: एक पाली में परीक्षा
बता दें परीक्षा सुबह एक पाली में आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्य में परीक्षा केंद्रों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिए डीएलएड जनरल और डीएलएड संस्कृत यानी बीएसटीसी के लिए दाखिला किया जाएगा।Rajasthan Pre DELED Exam Date: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
शिक्षा विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के लिए पंजीकरण 10 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जाएगा। यहां आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को अधिकतम आयु में छूट दिया गया है। ऐसे में यदि आपने अब तक अपना पंजीकरण नहीं किया है, तो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।Rajasthan PRE DELED Registration 2023
- panjiyakpredeled.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Rajasthan Pre DELED Form 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके फोन पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
