Railway Recruitment 2023: रेलवे में निकली 10वीं पास की बंपर भर्ती, 31 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

Railway Recruitment 2023, Railway Apprentice Recruitment 2023: रेलवे ने 10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। अगर आप भी रेलवे में काम करना चाहते हैं तो आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

Railway Recruitment 2023, Railway Apprentice Recruitment 2023: रेलवे में सरकारी नौकरी की सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (PLW) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट plw.indianrailways.gov.in और apprenticeshipindia.gov.in पर 31 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है।

Railway Recruitment 2023

Railway Recruitment 2023

Railway Apprentice Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स में इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वेल्डर और फिटर सहित अन्य ट्रेड में अप्रेंटिस के कुल 295 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 148 पद, ओबीसी के 80 पद, एससी के 44 पद और एसटी के 23 पद शामिल हैं।

End of Feed