Railway Recruitment 2023: यहां 10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Oct 30, 2023, 05:48 PM IST

Railway Recruitment 2023, BLW Apprentice Recruitment 2023: बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट apprenticeblw.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Railway Recruitment 2023, BLW Apprentice Recruitment 2023: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apprenticeblw.in पर 25 नवंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू की जा चुकी है।

Railway Recruitment 2023

Railway Recruitment 2023

BLW Apprentice Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिल के कुल 374 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आईटीआई के 300 पद और नॉन आईटीआई के 74 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन 10वीं व आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed