बिहार में नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली का विरोध शुरू, सियासत भी गर्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 12, 2023, 02:50 PM IST

बिहार मंत्रिमंडल के नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर मुहर लगाने के 24 घंटे के बाद ही इसका विरोध शुरू हो गया। शिक्षक संघ और शिक्षक अभ्यर्थी इस नई नियमावली को लेकर आंदोलन करने का मन बना रहे हैं।

Bihar New teacher appointment Policy: बिहार मंत्रिमंडल के नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर मुहर लगाने के 24 घंटे के बाद ही इसका विरोध शुरू हो गया। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस नियमावली को शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ छलावा बता रही है वहीं सत्ता पक्ष इस नियमावली को शिक्षा में सुधार के लिए ऐतिहासिक कदम बता रहा है।

Bihar New teacher appointment Policy

Bihar New teacher appointment Policy

इधर, शिक्षक संघ और शिक्षक अभ्यर्थी इस नई नियमावली को लेकर आंदोलन करने का मन बना रहे हैं। सरकार के इस नियमावली के विरोध में बुधवार को लाखों शिक्षक काला दिवस मना रहे हैं। शिक्षक सभी जिला मुख्यालयों में नियमावली की प्रति जलाकर विरोध करेंगे।

End of Feed