Teacher Recruitment 2024: यहां टीचर के 2629 पदों पर नौकरी का मौका, जानें कब कर सकेंगे आवेदन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 11, 2024, 07:56 PM IST

OSSSC Teacher Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: ओडिशा में टीचर के 2629 पदों पर भर्ती की जानी है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 1 अप्रैल से अप्लाई कर सकते हैं।

OSSSC Teacher Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ओडिशा सबोर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने टीचर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर 1 अप्रैल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की गई है।

Teacher Recruitment 2024

Teacher Recruitment 2024

OSSSC Teacher Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एसटी और एससी विकास, एम एंड बीसीडब्ल्यू विभाग के तहत सरकारी स्कूलों में टीजीटी (आर्ट्स), टीजीटी (साइंस-पीसीएम), टीजीटी (साइंस-सीबीजेड), संस्कृत टीचर, हिंदी टीचर, फिजिकल एजुकेशन टीचर (पीईटी) सहित टीचर के कुल 2629 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

End of Feed