MPPSC Recruitment 2023: माइनिंग इंस्पेक्टर पदों पर नौकरी का मौका, 20 अक्टूबर से करें अप्लाई, जानें योग्यता

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Oct 3, 2023, 01:34 PM IST

MPPSC Mining Inspector Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने माइनिंग इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 20 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

MPPSC Mining Inspector Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने माइनिंग इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 20 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 नवंबर निर्धारित की गई है।

MPPSC Recruitment 2023

MPPSC Recruitment 2023

MPPSC Mining Inspector Notification 2023: कितना मिलेगा वेतन

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में माइनिंग इंस्पेक्टर के कुल 19 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 6 पद, ईडब्ल्यूएस के 2 पद, ओबीसी के 5 पद, एससी के 4 पद और एसटी के 3 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 28700 रुपए से 91300 रुपए महीने वेतन दिया जाएगा।

End of Feed