Kolkata Police Recruitment 2024: पुलिस विभाग में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, कांस्टेबल के 3734 पदों पर निकली भर्ती

Kolkata Police Recruitment 2024: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

Kolkata Police Recruitment 2024, Kolkata Police Constable Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कोलकाता पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Kolkata Police Constable Notification 2024) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट prb.wb.gov.in पर 1 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 29 मार्च निर्धारित की गई है। वहीं, 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक आवेदन में सुधार किया जा सकेगा।

Kolkata Police Recruitment 2024

Kolkata Police Recruitment 2024

Kolkata Police Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कोलकाता पुलिस में कुल 3734 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कांस्टेबल के 3464 और लेडी कांस्टेबल के 270 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रिलिमनरी टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed