SSC Jharkhand FRO Recruitment 2024 Application: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के कुल 248 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को JSSC Recruitment की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना होगा। इसमें आवेदन करने से पहले वैकेंसी की डिटेल्स, एप्लीकेशन प्रोसेस, योग्यता और आयु जैसी डिटेल्स यहां देख सकते हैं।
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2024
झारखंड में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2024 को शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2024 है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
JSSC FRO Recruitment इन स्टेप्स से करें अप्लाई
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Jharkhand JPSC ACF & FRO Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
JSSC Jharkhand FRO Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
एप्लीकेशन फीस
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की इस वैकैंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के युवाओं को फीस के तौर पर 600 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा एससी और एसटी वर्ग के लिए फीस 150 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
Forest Range Officer Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पद पर निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसमें एग्निकल्चर, फॉरेस्ट्री, बॉटन और वेटनरी जैसे सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन करने वाले कैंडिडेट्स आवेदन के पात्र हैं। वहीं, आवेदक की उम्र 21 साल से ज्यादा और 35 साल से कम होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
