Indian Bank Recruitment 2024: इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन, जानें डिटेल्स

Indian Bank Specialist Officer Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट पर आज से अप्लाई कर सकते हैं।

Indian Bank Specialist Officer Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन बैंक (Indian Bank) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर आज यानी 12 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Indian Bank Recruitment 2024

Indian Bank Recruitment 2024

Indian Bank Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 146 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में 100 अंक के 100 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 105 मिनट का समय दिया जाएगा।

End of Feed