HPPSC Constable Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने विभिन्न विभागों में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (HPPSC Constable Notifiation 2024) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर 31 अक्टूबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले यहां आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।
HPPSC Constable Recruitment 2024
HPPSC Constable Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 1088 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पुरुष कांस्टेबल के 708 पद और महिला कांस्टेबल के 380 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 3 के तहत 20200 रुपये से 64000 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
How to apply for HPPSC Constable Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
HPPSC Constable Bharti 2024: इस बात का रखें ध्यान
अभ्यर्थियों का सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें। ध्यान रहे कि अन्य किसी मोड में किए गए आवेदन को स्वीकर नहीं किया जाएगा।
