CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ में कांस्टेबल के एक लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती!, 10वीं पास कर सकेंगे अप्लाई, जानें सैलरी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 29, 2023, 02:16 PM IST

CRPF Recruitment 2023 Vacancy for 129929 Posts of constable: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ में जल्द ही बंपर लेवल पर कांस्टेबल की भर्ती होने वाली है। एक लाख से अधिक पदों पर होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं।

CRPF Recruitment 2023 Vacancy for 129929 Posts of constable: सरकारी नौकरी की चाहत किसकी नहीं होती। उसमें भी अगर वर्दी वाली नौकरी हो तो क्या कहने। वर्दी वाली सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बहुत जल्द केंद्रीय पुलिस बल में भर्ती होने वाली है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ में जल्द ही बंपर लेवल पर कांस्टेबल की भर्ती होने वाली है। एक लाख से अधिक पदों पर होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं।

CRPF GD Constable Recruitment 2023

CRPF GD Constable Recruitment 2023

मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में जनरल ड्यूटी कैडर में 129929 कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती के लिए रिक्तियों की घोषणा कर सकता है। कुल रिक्तियों में से 10% पूर्व-अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी। जानकारी के अनुसार, लेवल 3 कांस्टेबल के कुल 129929 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें से 125262 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 4467 पद महिला उम्मीदवारों के लिए होंगे। हालांकि अभी इस भर्ती के बारे में ऑफिशियल जारी नहीं है।

End of Feed