CRPF Recruitment 2023: जारी हुआ सीआरपीएफ के 9212 पदों के लिए कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 16, 2023, 09:49 PM IST

CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कांस्टेबल भर्ती 2023 का नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कुल 9212 कांस्टेबल पदों की भर्ती होने वाली है। सीआरपीएफ रजिस्ट्रेशन 27 मार्च 2023 से आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जल्द शुरू होने वाले हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट लगातार चेक करते रहें।

CRPF Police Constable Recruitment 2023 Released: सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की है। नोटिस के अनुसार वैकेंसी पर कुल मिलाकर 9212 पद रखे गए हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि रजिस्ट्रेशन 27 मार्च, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर शुरू होने वाले हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार सीआरपीएफ ने बंपर वैकेंसी को लेकर घोषणा की है।

CRPF Recruitment 2023

CRPF भर्ती 2023

सीआरपीएफ रजिस्ट्रेशन 27 मार्च से शुरू होंगे और 24 अप्रैल 2023 इनका समापन होगा। सीआरपीएफ भर्ती को लेकर उम्मीदवार केंद्र या राज्य सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास भारी परिवहन वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है। कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट भी पास करना होगा।

End of Feed