Teacher Recruitment 2023: यहां पीजीटी पदों पर नौकरी का शानदार मौका, 25 अक्टूबर से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

Chandigarh PGT Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: चंडीगढ़ में पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी चंडीगढ़ पीजीटी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

Chandigarh PGT Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। शिक्षा विभाग चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। योग्य अभ्यर्थी चंडीगढ़ पीजीटी भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट chdeducation.gov.in पर 25 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 नंवबर निर्धारित की गई है। हालांकि, अभ्यर्थी 20 नवंबर तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Chandigarh PGT Recruitment 2023

Chandigarh PGT Recruitment 2023

Chandigarh PGT Notification 2023: किसके लिए कितने पद

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के कुल 98 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 47 पद, एससी के 16 पद, ओबीसी के 26 पद और ईडब्ल्यूएस के 9 पद शामिल हैं।

End of Feed