Bihar Teacher Recruitment 2023, BPSC Teacher Notification 2023: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बीपीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि राज्य में कुल 170461 नए शिक्षकों की बहाली होने जा रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में प्राइमरी मिडिल और हायर सेकेंडरी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की बहाली के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी तय समय के अंदर आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
Bihar Teacher Recruitment 2023
Bihar Shikshak Bharti 2023: किसके लिए कितने पद
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार में शिक्षकों के कुल 1,70,461 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें प्राइमरी के लिए 79,943 पद, मिडिल के लिए 32,916 पद और हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 57,602 पद शामिल है। राज्य में प्राइमरी स्कूल टीचर के लिए अभ्यर्थी 12वीं के साथ ही CTET व डिप्लोमा या B.Ed पास होना चाहिए। वहीं, मिडिल स्कूल के लिए ग्रेजुएशन के साथ STET और B.Ed की डिग्री अनिवार्य है। जबकि, हायर सेकेंडरी टीचर के लिए STET और B.Ed के अलावा पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री भी जरूरी है।
BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023: ऐसे होगी परीक्षा
बिहार में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग इस परीक्षा का आयोजन अगस्त तक कर सकता है। बीपीएससी ने एग्जाम का सिलेबस जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, परीक्षा में भाषा, सामान्य अध्ययन और विषय एवं सामान्य अध्ययन से सवाल होंगे। भाषा के पेपर में 100 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जबकि, अन्य विषयों से 150 अंक के 150 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है।
BPSC Teacher Exam 2023 Notice: इतने नंबर जरूरी
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34% और अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 32% न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
