BPSC Assistant Professor Recruitment 2025: बिहार में 1,711 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर्स बनने का अवसर, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती

Bihar Assistant Professor Vacancy 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 25 विशेषज्ञताओं में मेडिकल कॉलेजों में 1,711 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती कर रहा है। पात्र उम्मीदवार 8 अप्रैल से 7 मई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Assistant Professor Vacancy 2025 Last Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत कुल 1,711 पद भरे जाएंगे। इस बंपर वैकेंसी का उद्देश्य राज्य स्वास्थ्य सेवाओं के तहत शिक्षण से जुड़े विभिन्न विभागों को मजबूत करना है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2025 से शुरू होगी और आवेदन करने की आखिरी डेट 7 मई 2025 है। खास बात यह है कि सेलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Bihar Assistant Professor Vacancy 2025

बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर रिक्ति 2025

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed