Bihar Sarkari Naukri 2023: यूपी बिहार सहित कई राज्यों में निकली सरकारी नौकरी, जानिए लेटेस्ट सरकारी जॉब्स अपडेट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 4, 2023, 01:15 PM IST

UP and Bihar Sarkari Naukri 2023 Jobs Vacancy: बिहार में 21 साल या इससे ज्यादा उम्र वाले कई उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका सामने आया है। यहां पर इन वैकेंसी से जुड़ी जानकारी को उम्मीदवार विस्तार के साथ जान सकते हैं और साथ ही आवेदन का मौका आने पर अप्लाई भी कर सकते हैं।

UP and Bihar Sarkari Naukri 2023 Government Jobs: बिहार और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हाल ही में सरकारी नौकरी से जुड़े अपडेट्स देखने को मिले हैं। इसके अलावा केंद्रीय स्तर पर भी कई सारी सरकारी नौकरियां उम्मीदवारों के लिए सामने आई हैं जिसके लिए उम्मीदवार बिना देर किए तुरंत अप्लाई करें। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी इसरो और भाभा परमाणु रिसर्च सेंटर में भी योग्य उम्मीदवारों के लिए जॉब का अपडेट सामने आया है। यहां पर लेटेस्ट सरकारी जॉब्स से जुड़े अपडेट्स जान सकते हैं, जिनके लिए सैलरी लगभग 34 हजार रुपये से शुरू होगी।

Bihar Sarkari Naukri 2023 Jobs Vacancy

बिहार सरकारी नौकरी 2023

1. बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन में नौकरी: बिहार में डेरी फील्ड ऑफिसर / डेरी टेक्निकल ऑफिसर के पदों के लिए 40 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए पुरुष उम्मीदवार की आयु 21 से 37 साल और महिला उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदन करने की लास्ट डेट 2 जून 2023 रखी गई है। इसके लिए बीई या बीटेक किए उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं और लिखित परीक्षा, इंटरव्यू के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की मदद से चयन की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। वेतन 9 हजार से 34 हजार रुपये के बीच में होगा और आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in की मदद से फॉर्म फरे जा सकेंगे।

End of Feed