BHEL Admit Card 2025: जारी हुआ सुपरवाइजर और इंजीनियर ट्रेनी परीक्षा का एडमिट कार्ड, careers.bhel.in से करें डाउनलोड

BHEL Admit Card 2025 released at careers.bhel.in: इस प्रक्रिया के माध्यम से इंजीनियर और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) के कुल 400 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

BHEL Admit Card 2025 released at careers.bhel.in: बीएचईएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी बीएचईएल एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

BHEL Admit Card 2025

BHEL Admit Card 2025

BHEL Admit Card 2025: अप्रैल में होगी परीक्षा

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) इंजीनियर ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी (टेक) पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल, 12 अप्रैल और 13 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed