AAI Junior Executive ATC Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (Junior Executive) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती (AAI Junior Executive Recruitment 2023) के लिए आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर 1 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
AAI Recruitment 2023
AAI JE Notification 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्राफिक कंट्रोल) के कुल 496 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के 199 पद, ओबीसी के 140 पद, ईडब्ल्यूएस के 49 पद, एससी के 75 पद और एसटी के 33 पद शामिल हैं।
AAI JE ATC Recruitment 2023: कौन कर सकेगा आवेदन
जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से फिजिक्स या मैथ्स से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आयु 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
AAI JE Recruitment 2023: ऐसे होगा चयन
जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियो को फिर एप्लीकेशन वेरिफिकेशन, वॉइस टेस्ट, साइकोएक्टिव टेस्ट, साइकोलॉजिकल असेसमेंट टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा।
AAI JE Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 1 नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 1000 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
