Aaj Ka Rashifal 26 September 2024 (Horoscope Today): गुरुवार के दिन मेष राशि जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। वहीं कर्क राशि के जातक को व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगेंगे। आज के दिन तुला राशि के जातक को व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। मकर राशि के जातक को लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
चन्द्रमा तृतीय भाव में है। शनि एकादश तथा गुरु द्वितीय भाव के गोचर में है। दिवस थोड़ा संघर्षमय है। जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका समय बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें व फलों का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला
शुभ अंक -01 व 02
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
जॉब में दायित्व परिवर्तन की सम्भावना है। ऑफिस में वर्क टेंशन से बचें। आफिस में अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं। फेमिली विवाद हो सकता है। धैर्य रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -शिवलिंग का गंगा जल व कुश के रस से रुद्राभिषेक करें।तिल दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला
शुभ अंक- 01 व 09
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
द्वादश धार्मिक कार्यों में व्यस्त रखेंगे। चन्द्रमा इसी राशि में है। शनि नवम है। आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब के लिए समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तक का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी ।
शुभ अंक -04 व 08
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
गुरु एकादश बिजनेस में लाभ देंगे। द्वादश चन्द्रमा व अष्टम शनि व्यवसाय में नया कार्य दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। दान पुण्य करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय -श्री गणेश उपासना करें। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
आज का शुभ अंक -05 व 07
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
चन्द्रमा एकादश व गुरु दशम होकर जॉब के प्रोमोशन में लाभ देंगे। आप बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे।मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। करियर में समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र कर लें।बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान आज का श्रेष्ठ दान है। संतों का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक-01 व 09
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
दशम चन्द्रमा व नवम गुरु व्यवसाय में न्यू डील देकर सफल करेंगे। किसी प्रिय संत का आशीर्वाद मन को प्रफुल्लित करेगा। स्टूडेंट्स करियर प्रोग्रेस में सफल रहेंगे।जाँब में पद परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष के बाद लाभ संभावित है।
आज का उपाय - हनुमान जी का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी ।
आज का शुभ अंक -05 व 06
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
चन्द्रमा भाग्य भाव में है। व्यवसाय से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। जॉब प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग नेत्र रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज असत्य व क्रोध से बचें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व नीला।
आज का शुभ अंक -04 व 08
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
चन्द्रमा अष्टम व गुरु खष्ठम हैं। कफ की समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा।आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। लव लाइफ सुंदर रहेगी
आज का उपाय -गुड़ का दान करें।बड़े भाई का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -पीला व नारंगी ।
आज का शुभ अंक -02 व 03
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में व गुरु खष्ठम है। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।
आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान लाभदायक है।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -01 व 09
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
चन्द्रमा,पंचम गुरु व द्वितीय शनि जॉब में प्रोग्रेस दे सकता है। स्वास्थ्य सुख पहले से बेहतर होगा। द्वादश चन्द्रमा अपनी सकारात्मक सोच से ही आपके जॉब को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान सहायक है।
शुभ अंक -नीला व हरा।
आज का शुभ अंक -03 व 09
कुम्भ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
चन्द्रमा पंचम शुभ है। छात्रों को चन्द्रमा गोचर का लाभ मिलेगा। नई व्यावसायिक कांट्रेक्ट बड़ा लाभ दे सकते हैं। कई समस्याओं को हल करेंगे। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक --06 व 08
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
चतुर्थ भाव का चन्द्रमा व तृतीय गुरु करियर के लिए बेहतर है। जॉब प्रोमोशन को लेकर तनाव आज समाप्त होगा। रिलेशन के प्रति सकारात्मक सोच ही आपको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। द्वादश शनि का योगदान आपके लिए बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। सप्त अन्न का दान लाभदायक है।
आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
