Aaj Ka Rashifal 24 April 2025 (आज का राशिफल 24 अप्रैल 2025): आज भी कई सारे लोगों के दिन की शुरुआत राशिफल पढ़ने के साथ ही होती है। राशिफल बताता है कि आपका दिन कैसा रहने वाला है। बात करें आज के राशिफल की तो आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शानदार है तो कुछ राशियों के लिए कठिनाईयों से भरा हुआ रहने वाला है। आज वृष राशि वालों के ऑफिस में विवाद हो सकता है। वहीं, कर्क राशि वालों का कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। यहां से आप अपने दिन का हाल भी जान सकते हैं। पढ़ें 12 राशि का राशिफल-
1) मेष
गुरु द्वितीय है। आज एकादशी के दिन चन्द्रमा एकादश है। शनि द्वादश है। करियर में प्रोग्रेस है। चन्द्रमा, शनि -शुक्र मीडिया, बैंकिंग व आईटी जाँब में सफलता देंगे। आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है, ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ को लेकर तनाव रह सकता है। आज का उपाय - तिल का दान करें। गाय को पालक खिलाइए। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 03
2) वृष
वैशाख एकादशी की गुरु इसी राशि में तथा चन्द्रमा दशम शुभ है। स्टूडेंट्स लाभान्वित होंगे। शुक्र व शनि फ़िल्म, मीडिया व बैंकिंग जाँब में सफलता देगा। शनि एकादश भाव में हैं। आज का दिन गुरु व चन्द्रमा शिक्षा को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। आज जा उपाय - श्री सूक्त का पाठ व उड़द का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुभ अंक - 02 व 08
3) मिथुन
कृष्ण पक्ष एकादशी को आज गुरु द्वादश व चन्द्रमा भाग्य भाव में आर्थिक प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।प्रेम जीवन सुखद रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। गारमेंट्स व मेडिसिन बिजनेस को लेकर लाभ रहेगा। आज का उपाय - उड़द व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग - नीला व बैगनी। शुभ अंक -04 व 07
4) कर्क
अष्टम चन्द्रमा रोग दे सकता है। शनि मीन व गुरु वृष में राजनीति में सफलता का बड़ा अवसर दे सकता है। आईटी मैनेजमेंट व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। धार्मिक यात्रा के लिए दिवस शुभ है। सपरिवार यात्रा करेंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल व गुड़ का दान पुण्यदायक है। शुभ रंग - पीला व नारंगी। शुभ अंक - 03 व 07
5) सिंह
नवम सूर्य व सप्तम चन्द्रमा आपको व्यवसाय व जाँब में सफलता देंगे। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। अपने बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही गम्भीर रहें। स्वास्थ्य में लीवर प्रॉब्लम रहेगा। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें। शुभ रंग - लाल व पीला। शुभ अंक - 03 व 09
6) कन्या
शनि सप्तम व सूर्य अष्टम हैं। नवम गुरु व खष्ठम चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में सफलता देंगे। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग व मीडिया जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु व पिता का आशीर्वाद साथ है। आर्थिक लाभ सम्भव है। लव लाइफ में तनाव सम्भव है। व्यवसाय सफल रहेगा। आज का उपाय - परमब्रम्ह शिव जी की पूजा करते रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सात प्रकार के अन्न का दान करें। शुभ रंग - पीला व लाल। शुभ अंक -02 व 07
7) तुला
सूर्य सप्तम, पंचम चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र बैंकिंग, रियल स्टेट व टूरिज्म व्यवसाय में प्रगति को लेकर वर्क करेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए खान पान पर नियंत्रण करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -चने की दाल का दान लाभदायी रहेगा। शुभ रंग - हरा व आसमानी। शुभ अंक - 05 व 08
8) वृश्चिक
सूर्य इसी राशि से खष्ठम में व चन्द्रमा चतुर्थ है। आज मीडिया, फ़िल्म व आईटी जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। शुभ यात्रा का सुमङ्गल संयोग है।खान पान पर कंट्रोल करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की पूजा करें, दान पुण्य को बेहतर करेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग -पीला व लाल। शुभ अंक - 05 व 07
9) धनु
चन्द्रमा तृतीय व सूर्य पँचम गोचर कर रहे हैं। छात्रों के करियर के लिए यह समय बहुत ही शुभ हैं। जाँब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत है। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतें तो बेहतर है। आज का उपाय - पीले रंग के वस्त्रों का दान करें। गुरु का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -04 व 08
10) मकर
एकादशी के इस पावन पर्व पर चन्द्रमा द्वितीय व गुरु पंचम हैं। शुक्र तथा बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। चन्द्रमा व गुरु आज मीडिया,आईटी व बैंकिंग जाँब में लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से बिजनेस लाभ मिलेगा। मित्रों संग धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से तनावग्रस्त हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय - हनुमान बाहुक का पाठ करें व मसूर का दान करें। शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक -02 व 08
11) कुंभ
चन्द्रमा इस समय इसी राशि में हूं। बुध,शनि व बुध मैनेजमेंट, टेक्निकल व लॉ फील्ड के स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। आज बिजनेस में सफलता के लिए कोई बड़ी मीटिंग करें , यात्रा शुभ है। जॉ ब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। सन्तान के तरफ से समाचार सुखद रहेगा।आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व फल का दान करें। धार्मिक पुस्तकों का भी दान करें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक -05 व 06
12) मीन
वैशाख एकादशी को तृतीय गुरु व द्वादश चन्द्रमा करियर को मङ्गलमय करेंगे। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। मधुर भाषा का प्रयोग करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। जॉब में मेष राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे। आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग- पीला व लाल रंग शुभ है। शुभ अंक- 02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
