Barmer: सड़क है कि क्या है भाई...नरम मिठाई जैसी टूट गई; एक ही दिन में सामने आई निर्माण की हकीकत

राजस्थान के बाड़मेर में नई बनी सड़क का एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है। सड़क एक दिन भी ठीक से नहीं टिक पाई और हल्का सा हाथ लगाने पर टूटती नजर आई। इस घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन और ठेकेदारी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Barmer Road Construction Issue: राजस्थान के बाड़मेर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस सड़क का निर्माण सिर्फ एक दिन पहले हुआ था, उसकी गुणवत्ता इतनी खराब है कि लोग उसे आसानी से हाथों से उखाड़ रहे हैं। डामर की परत इस तरह टूट रही है जैसे कोई नरम मिठाई को उंगलियों से तोड़ रहा हो। स्थानीय निवासी सड़क के किनारे की सतह को हल्का-सा खुरचते हैं और पूरी परत बिना किसी जोर लगाए निकल जाती है।

सड़क को लेकर कई सवाल उठे

इस घटना ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि सड़क निर्माण के दौरान आखिर कैसी लापरवाही और निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया होगा। वीडियो वायरल होते ही लोग तंज कसते हुए यह कहने लगे कि इतनी जल्दी तो घर की रोटियां भी नहीं टूटतीं, जितनी तेजी से यह सड़क बिखर गई।

End of Feed