इस सेल में आप 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी को अब तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको पांच ऐसे स्मार्ट टीवी के बारे में बताएंगे जिन्हें इस सेल में आप 20 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं... आइए जानते हैं...
Philips का 43 इंच वाला फ्रेमलेस LED Smart TV महज 20,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 34,999 रुपये है। इसमें आपको फुलएचडी स्क्रीन मिलेगी। साथ में एंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिलेगा।
यदि आप 4K टीवी चाहते हैं तो यह आपके लिए है। यह टीवी 19,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 50,999 रुपये है। इसमें भी Google TV मिलता है। साथ ही गूगल प्ले-स्टोर और स्मार्ट रिमोट भी मिलता है।
Thomson 43 इंच स्मार्ट टीवी को 18,999 रुपये में खरीदने का मौका है। इसमें Jio TeleOS है। यह करीब 42 प्रतिशत सस्ता मिल रहा है। इसमें 40W का स्पीकर है जिसे लेकर कंपनी ने थिएटर जैसे एक्सपेरियंस का दावा किया है। इसके साथ 5,400 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।
कोडक के इस स्पेशल एडिशन टीवी को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ Prime Video, YouTube, Sony LIV जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। इसमें Linux ओएस है और स्क्रीन फुल एचडी है। इसमें 30W का स्पीकर है।
Foxsky 43 इंच स्मार्ट टीवी महज 12,499 रुपये में मिल रहा है। इस टीवी में भी एंड्रॉयड टीवी ओएस मिलेगा। इसके साथ 1 साल की वारंटी भी मिल रही है।