World Photography Day 2023 Quotes: फोटोग्राफी वह कला है जो जीवन के अनमोल पलों को संजोती है! हर साल 19 अगस्त को पूरी दुनिया में 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' मनाया जाता है। दरअसल, यह दिन उन लोगों को समर्पित होता है, जिन्होंने कुछ खास पलों को तस्वीरों में कैद कर उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया। विश्व फोटोग्राफी दिवस उन सभी फोटोग्राफर्स को समर्पित है जिन्होंने अपनी कला से दुनिया की खूबसूरती को कैमरा में कैद किया है। इतिहासकारों के मुताबिक कई साल पहले 9 जनवरी, 1839 को दुनिया की सबसे पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार हुआ था। इस प्रक्रिया का नाम था डॉगोरोटाइप जिसे जोसेफ नाइसफोर और लुइस डॉगेर नाम के 2 वैज्ञानिकों ने अविष्कार किया था। डॉगोरोटाइप टेक्निक फोटोग्राफी की पहली प्रक्रिया थी, इस टेक्निक के आविष्कार का ऐलान फ्रांस सरकार ने 19 अगस्त, 1839 में किया। इस अवसर पर आ कोट्स, इमेज, विशेज से विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
World Photography Day Quotes
World Photography Day 2023 Quotes, Wishes, Shayari
फोटोग्राफी में वास्तविकता
इतनी सूक्ष्म होती है कि
वह वास्तविकता से भी अधिक
वास्तविक हो जाती है
कभी गौर कीजिएगा
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं
जीवन जीने की कला भी एक फोटोग्राफी है
उसे अच्छी तरह से एडिट (Edit) करें
और फिर देखें,
ये दुनिया उसे कितना पसंद (Like) करती है
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं
जब आप कैमरे की नजर से
दुनिया को देखना शुरू करते हैं
तो एक अलग ही दुनिया दिखती है
जो बहुत ही खूबसूरत होती है
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं
अपने कैमरे से आप जो तस्वीर लेते हैं
दरअसल वह आपकी कल्पना होती है
जिसे आप वास्तव में देखना चाहते हैं
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं
जब लोग आपसे पूछें कि
किसी की तस्वीर उतारने को
आप कौन सा उपकरण प्रयोग करते हैं
तो उन्हें जवाब दें- अपनी आंखें
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं
आंसुओं में भी एक समंदर होता है
जिसे प्रेम करने वाला ही देख पाता है
एक फोटोग्राफर किसी व्यक्ति के छोटे पलों में
खुशियों का एक समंदर ढूंढ लाता है
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं
आंसुओं में भी एक समंदर होता है
जिसे प्रेम करने वाला ही देख पाता है
एक फोटोग्राफर किसी व्यक्ति के छोटे पलों में
खुशियों का एक समंदर ढूंढ लाता है
विश्व फोटोग्राफी दिवस की शुभकामनाएं
