World Health Day 2024 Date, Theme, Quotes, Slogan in Hindi: एक सफल समाज का निर्माण तभी हो सकता है जब समाज स्वस्थ हो। अच्छे स्वास्थ्य को हम ख़रीद नहीं सकते है लेकिन इसे व्यायाम, योग और संतुलित आहार से प्राप्त कर सकते हैं। ख़ुद को स्वस्थ रखने में आत्मनियंत्रण का महत्वपूर्ण योगदान होता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हर इंसान में होनी चाहिए। इसी मकसद से विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है। हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे 7 अप्रैल (World Health Day Date) को मनाया जाता है। दरअसल 1948 में इसी दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन पिछले 75 सालों से दुनिया के तमाम देशों में लोगों को अच्छे स्वास्थ्य की महत्ता से रूबरू करा रहा है। WHO का मानना है कि आर्थिक तौर पर कोई भी देश तभी तरक्की कर पाएगा जब वहां के लोग पूरी तरह से स्वस्थ होंगे। इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम (World Health Day 2024 Theme) 'माय हेल्थ, माय राइट' है।
World Health Day Slogans in Hindi
World Health Day History and Significance
1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के बाद जो पहली बैठक हुई उसमें ये तय किया गया कि पूरी दुनिया में लोगों के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाए। 1950 से हर साल दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों में इसे अपने-अपने तरीके से मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ दुनिया के 194 देश जुड़े हैं। WHO दुनिया के तमाम देशों में बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोटी रकम भी दान करता है।World Health Day 2024 Theme, विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 की थीम
विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1991 से एक थीम की घोषणा की है। तभी से हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस किसी न किसी थीम के अनुसार मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2024 की थीम- 'माय हेल्थ, माय राइट' है जिसे 7 अप्रैल 2024 को मनाया जाएगा। इस थीम का मतलब है आपकी सेहत आपका हक है।
World Health Day Slogan In Hindi, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्लोगन
1. स्वस्थ शरीर की सबने ठानी, यही बेहतर जीवन की निशानी।2. स्वस्थ रहेगा तन, तो मस्त रहेगा मन।
3. अपने स्वास्थ्य का रखो ख्याल, जिंदगी तभी होगी खुशहाल।
4. टाइम पर सोना और उठना है, सेहत के लिए आलस को हराना है।
5. बीमारी से हर काम बन जाता है दुर्गम, इसलिए आओ विश्व स्वास्थ्य दिवस से जीवन बनाए सुगम।
6. सेहत को दें पहला स्थान, तभी होगा बीमारियों का निदान।
7. हम सब मिलकर चलो ये अलख जगाएं, विश्व स्वास्थ्य दिवस के जरिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाएं।
World Health Day Quotes in Hindi
1. स्वस्थ शरीर के आधार पर ही सुरक्षित समाज की कल्पना की जा सकती है।2. बेहतर स्वास्थ्य ही आपको एक नए आयाम पर ले जाता है, जो आपके जीवन को खुशहाल बनाता है।
3. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने से ही आपके आत्मविश्वास को और अधिक बल मिलता है।
4. बेहतर स्वास्थ्य आपकी वो संपदा है, जिससे आप संसार के सबसे समृद्धशाली व्यक्ति बन सकते हैं।
5. निज स्वास्थ्य के बारे में सोचना ही आपको एक जिम्मेदार नागरिक बनाता है।
6. विश्व स्वास्थ्य दिवस के माध्यम से समाज को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जा सकता है, जिससे समाज को निरोगी बनाया जा सकता है।
7. विश्व स्वास्थ्य दिवस को अच्छे से मनाना एक ऐसा कदम है, जो युवाओं को निरोगी बनाता है।
